पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, धार (मध्य प्रदेश) की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। वर्तमान में श्री नृपेंद्र तिवारी प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं। श्री राजीव रंजन मीणा (IAS), कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला धार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, धार के अध्यक्ष हैं।
स्वयं के भवन के निर्माण से पूर्व विद्यालय धार किले में संचालित होता था। वर्तमान में विद्यालय का अपना सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित भवन है, जिसमें पर्याप्त कक्षाएँ, विशाल खेल मैदान, बड़ा पार्किंग क्षेत्र तथा अनेक अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं समृद्ध शिक्षण-अधिगम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।